Korba Big News : प्यार में पागल प्रेमी पहुंचा थाना और पुलिस से कर दिया ऐसा डिमांड कि… फिर कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमी पर पुलिस ने कर दी कार्रवाई… डिटेल से पढ़िए…

कोरबा. सिविल लाइन थाना में प्यार में पागल प्रेमी का अजीब मामला देखने को मिला है, प्यार में पागल प्रेमी आशुतोष शर्मा ने सिविल लाइन की पुलिस को अपने प्रेमिका से मिलाने और शादी कराने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर थाने में आत्महत्या करने की धमकी भी दी. फिलहाल, पुलिस की समझाइश के बाद भी प्रेमी के नहीं मानने पर पुलिस ने प्रेमी पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

 



दरअसल, प्यार में पागल प्रेमी आशुतोष शर्मा की इंस्टाग्राम पर एक युवती के साथ दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गया. यहां प्रेमिका के घरवालों को लव स्टोरी की भनक लगने पर दोनों की बात बंद हो गई. इस दौरान प्यार में पागल प्रेमी, सिविल लाइन थाने जा पहुंचा और अपनी प्रेमिका से मिलाने के साथ ही शादी कराने की जिद करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update : बच्चों से कथित काम कराने के वीडियो वायरल होने का मामला, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम, महिला प्रधानपाठक समेत बच्चे और उनके अभिभावकों का लिया गया बयान, DEO को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे...

यहां पुलिस की समझाइश के बाद भी प्रेमी नहीं माना और अपनी जिद पर अड़ा रहा, वहीं पुलिस थाने में आत्महत्या करने की धमकी भी पुलिस को देने लगा. पागल प्रेमी की हरकतों को देखकर पुलिस ने प्रेमी युवक के परिजन को सूचना दी है और घरेलू बात होने को लेके मामला सुलझाने की समझाइश दी है, वहीं सिविल लाइन की पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!