Korba News : राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया, अफसरों की ली बैठक

कोरबा : दो दिन के प्रवास पर कोरबा पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका ने आज कलेक्टोरेट में “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण किया. इसके बाद राज्यपाल ने बैठक लेकर विभागीय समीक्षा की.

 



“एक पेड़ मां के नाम” के तहत उन्होंने बादाम का पेड़ लगाया और सभी से अपने आसपास पेड़-पौधे लगाने की अपील की है.
इससे पहले कल राज्यपाल रामेन डेका ने बुका जल विहार का भ्रमण किया था और उन्होंने बुका जल विहार की सराहना भी की थी. उन्होंने कुछ चीज़ों में कमी पाई है और उसे कलेक्टर को सही करने निर्देशित भी किया है. इस दौरान राज्यपाल के साथ कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, वनमंडलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!