Sakti News : जवाहर नेहरू महाविद्यालय में होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल हुए शामिल

सक्ती. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर फोरम जिला इकाई शक्ति के द्वारा आज जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे. सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.

 



मंच संचालन कर रहे संघ के जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज ने बताया कि नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल कोई परिचय के मोहताज नहीं है वो हमेशा लोगों के सुख दुख में खड़े रहने वाले लोगों की सेवा करने वाले है. संघ के प्रमुख संरक्षक रमेश तिवारी ने बताया कि हमारे छोटे भाई को इस पद पर और आज मुख्यअतिथि के रूप में हम इस कार्यक्रम में पाकर प्रफुल्लित महसूस कर रहे है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली

मुख्यअतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने भाषण में कहा कि अपने जीवन में बहुत सी जगह में मुख्यअतिथि बनकर गया हूं लेकिन जो स्वागत सत्कार मैने आज यहां पाया है. वो अपने जीवन काल में और कहीं नहीं पाया. आज आप लोग जितने जनसमुदाय यहां उपस्थित है. सब कोई मेरे पिता समान कोई मेरे बड़े भाई के समान और मेरे गुरुजनों के द्वारा जो फूलों की वर्षा करकर मुख्य द्वार से इस रूम तक मुझे लाया गया उसको मै कभी भूल नहीं पाऊंगा. मैं आप सभी के लिए नगर पालिका द्वारा बुजुर्गो के लिए जो श्याम सदन बनवाया गया है. उसको मै आपलोग के हाथों में सौंपना चाहता हु, जिससे उसकी देख रेख भी हो सके और उस भवन का सही उपयोग भी हो सके.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : भारत - नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन...

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधुसूदन शर्मा, कमल वर्मा, बी. पी.शर्मा, रमेश तिवारी, भोला शंकर तिवारी, राधेलाल भारद्वाज, तुलसी राठौर, सहित फेडरेशन के सभी सदस्य मौजूद थे.

error: Content is protected !!