Sakti News : टेमर गांव में बछिया की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रेस नोट नहीं की गई जारी, उठे सवाल,आबकारी कार्रवाई कर पीठ थपथपाती है पुलिस, अन्य कार्रवाई में पुलिस जारी करती है प्रेस नोट, जिले में गौ हत्या की यह तीसरी घटना

सक्ती. सक्ती पुलिस टेमर गांव में गाय की बछिया की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी सत्यनारायण पटेल को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10 के तहत कार्रवाई की है. आबकारी कार्रवाई एवं अन्य छोटी कार्रवाई होने पर पुलिस द्वारा ग्रुप में प्रेस नोट जारी करती है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी नहीं किया गया. इससे सवाल खड़ा हो गया है. जिले में साल 2025 में यह तीसरी घटना है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

दरअसल, टेमर गांव के चंदन बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी सत्यनारायण पटेल ने उसकी गाय की बछिया की डंडे से मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने फरार आरोपी सत्यनारायण पटेल को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!