Champa Arrest : डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बलौदा क्षेत्र के हैं आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त किया गया है, जिसमें गलत नम्बर लगाकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने 60 लीटर डीजल भी जब्त किया है. तीनों आरोपी शुभम कुर्रे, अनुज रात्रे और डेविड कमांड्रा, बलौदा क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

पुलिस के मुताबिक, हथनेवरा में संचालित वाहन शो रुम के संचालक ने 2 ट्रेलर से 450 लीटर डीजल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बलौदा क्षेत्र के युवकों द्वारा डीजल चोरी करने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने 3 आरोपी शुभम कुर्रे, अनुज रात्रे और डेविड कमांड्रा को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!