Dabhara News : मुक्तिधाम और हाटबाजार में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ सहित कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की

सक्ती. डभरा के स्थानीय मुक्तिधाम एवं हाट बाजार, मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ-सफाई किया गया. इस दौरान डभरा के भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ रखने की बात कही है. इस दौरान सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष दीपक साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, डभरा संयोजक शैलेन्द्र बंजारे, सह संयोजक मनोज पटेल, पार्षद रजनी साहू, सुनंदा बरेठ सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

यहां डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि सभी को अपने आसपास सफाई अभियान चलाना चाहिए, ताकि हम अपने आप को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकें. सफाई इंसान के जीवन के लिए कितनी जरूरी है, जो उनको अनेक बीमारियों से बचा सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!