Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर आगरा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक अमृत लाल आदित्य को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2) ड, पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी खरौद का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को थाना क्षेत्र के पीड़ित ने आकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था. आरोपी की लगातार खोजबीन की जा रही थी. शिवरीनारायण पुलिस उत्तरप्रदेश के आगरा से आरोपी अमृत लाल आदित्य के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद करके उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

error: Content is protected !!