Bamhanidih Arrest : घर घुसकर में मारपीट करने के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार, बम्हनीडीह पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव में जमीन विवाद में घर घुसकर मारपीट करने के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 महिला शामिल है. बाउंड्रीवाल की नींव को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 191(3), 333 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रेल 2025 की सुबह पीड़ित जितेंद्र जोशी के घर के पास जमीन में आरोपियों के द्वारा बाउंड्रीवाल की नींव उखाड़ी जा रही थी, तभी जितेंद्र जोशी ने नींव उखाड़ने से माना किया तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की. फिर घर के भीतर घुसकर आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और अब 7 आरोपी राकेश बंजारे, मुलचंद बजारे, फुलचंद बंजारे, हेमलाल बंजारे उर्फ पेटला, कुमारी बंजारे उर्फ समारिन बाई, श्रीराम बंजारे, मन्टोरी बाई बंजारे को गिरफ्तार किया है. मामले में सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!