Champa Arrest : फर्जी तरीक़े से सिम एक्टीवेट करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने फर्जी तरीक़े से सिम एक्टीवेट करने के मामले में 2 आरोपी सुरेंद्र बर्मन और सूरज विश्वास को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी के खिलाफ चाम्पा पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, आईटी एक्ट की धारा 42 ( 3 ) ( म ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बिना जानकारी के उनका आधार उपयोग कर सिम जारी किया था. पुलिस की जांच में फर्जी 10 सिम जारी होने की जानकारी सामने आई. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया और 2 आरोपी सुरेंद्र बर्मन और सूरज विश्वास को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!