श्री ऋषभ प्राइवेट आईटीआई में रोजगार मेला का कार्यक्रम रखा गया

श्री ऋषभ प्राइवेट आईटीआई, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय तथा वेदांता स्किल स्कूल के द्वारा बनाहिल अकलतरा में सभी ट्रेनिंग तथा छात्र- छात्रों के विकास के लिए तथा रोजगार प्राप्ति हेतु 11/05/25 को रोजगार मेला का आयोजन रखा गया । इसके मुख्य अथिति श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर जे.के. जैन, सचिव अंकित जैन, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सीखा, आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य नवीन आदित्य रोजगार मेला में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का शुभ आरंभ मां सरस्वती की पूजा से किया । वेदांता कोरबा बालको से आए पुनीराम साहू, शरणदास, हुसैन, रागनी डहरिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।

 



कार्यक्रम में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयरिंग, सोलर , वेल्डिंग, होटल मैनेजमेंट, सिलाई मशीन आदि ट्रेडों पर छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए अवसर प्रदान किया । रोजगार प्राप्त करने से पहले सभी को 45 दिन की ट्रेनिंग दिया जाता है, जिसमे हॉस्टल ,खाना , तथा मेडिकल सुविधा निःशुल्क प्रदान किया जाता है । 45 दिन की ट्रेनिंग पूरा होने के बाद सभी ट्रेनी को 100% प्लेसमेंट प्रदान किया जाता है । Adani ,Dixon technologies India Ltd , maruti Suzuki, texmo ,Honda ,iechar jbm आदि कंपनियों में प्लेसमेंट दिया जाएगा । बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए डॉक्टर जे.के. सर मुख्य भूमिका रही.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

महाविद्यालय के प्राचार्या मैम द्वारा रोजगार मेला के फायदे बताते हुए सभी बच्चों को प्रेरित किया तथा आईटीआई प्र. प्राचार्य नवीन, जो खुद एक fitter ट्रेनर है उनके द्वारा बताया गया कि आईटीआई ट्रेनिंग पूरा होने के बाद भी रोजगार मिलने में होने वाली परेशानी, रोजगार के नाम पर होने वाली ठगी से बचने किए रोजगार कैंप ही सबसे सही और आसान रास्ते है, जिससे हम रोजगार प्राप्त करते है । इस रोजगार मेले में 150 से भी अधिक छात्रों ने भाग लिया लिया । तथा 100 से अधिक छात्रों का अगल अलग ट्रेड में चयन किया गया । जिसमे fitter ट्रेड के 21 बच्चे तुरंत जाने के लिए रेडी हुए और ट्रेनिंग 12//05/25 से स्टार्ट हो जाएगा ।

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

महाविद्यालय के संचालक डॉक्टर जेके जैन तथा सचिव अंकित जैन, प्राचार्य डॉक्टर सीखा तथा नवीन ऋषभ आईटीआई व श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के स्टाफ संतोष ध्रुव, डॉक्टर राकेश सोनी, दुर्गा टंडन ,पूनम साहू , साक्षी मैम ,अनुज जैन ,कमल कांत, प्रशिक्षण अधिकारी प्रभात कुमार कश्यप ,चंद्र रूप कश्यप ,पुष्पेंद्र कुर्रे विद्या जायसवाल ,मालविका कश्यप कमलेश कुमार भगत, आदि तथा आईटीआई कर्मचारी बृजनंदन पटेल दुवास राम राजेश आकाश गोलू आदि के सहयोग से सफल कार्यक्रम हुआ ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!