Janjgir Suicide : बिरगहनी गांव के रेलवे ट्रैक में युवक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हारने के बाद परेशान होकर उठाया कदम, शव का किया गया पोस्टमार्टम

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव के रेलवे ट्रैक में 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है. युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हारने के बाद परेशान होकर खुदकुशी की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतक युवक, पीथमपुर गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस के अनुसार, पीथमपुर गांव के बसंत साहू का 24 वर्षीय बेटा दुर्गा प्रसाद साहू, ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हार गया था. रुपये गंवाने से परेशान होकर युवक ने बिरगहनी रेलवे ट्रैक में ट्रेन से कटकार खुदकुशी कर ली. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!