JanjgirChampa News : नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई, बाल विवाह के नुकसान बताकर परिजन को दी गई समझाइश

जांजगीर-चाम्पा. जिला प्रशासन ने मुलमुला क्षेत्र के सिल्ली गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है. नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल 13 दिन है. मामले में महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक किया गया है.

 



दरअसल, महिला व बाल विकास विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की की शादी हो रही है. सूचना के बाद महिला व बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम ने दबिश दी तो बालिका की उम्र 16 साल 13 दिन मिली. फिर परिजन को समझाइश दी गई और बाल विवाह के नुकसान, कानून के बारे में बताया गया. इसके बाद परिजन की सहमति से बाल विवाह रोका गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!