JanjgirChampa Big News : गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लगी, आगजनी से 20 हजार नगद, फ्रीज और अन्य सामान जले, 9 लोग बाल-बाल बचे

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के करनौद गांव में गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई और घर जल गया है. साथ ही, घर के अंदर रखे 20 हजार नगद, फ्रीज और अन्य सामान भी जले हैं. आगजनी के दौरान घर में 9 लोग थे, जो बाल-बाल बचे हैं. आगजनी के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

जानकारी के अनुसार, करनौद गांव में राजकुमार डड़सेना के घर में गैस में खाना बना रहे थे. इसी दौरान गैस सिलेंडर की पाइप फट गई और आग लग गई. इस तरह घर मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है और घर में मौजूद 9 लोग बाल-बाल बचे हैं.

error: Content is protected !!