Janjgir Big News : सिविल सर्जन ऑफिस में लगी आग, दस्तावेज जले, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, आगजनी के बाद उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिविल सर्जन ऑफिस के कमरे नम्बर 4 और 3 में आग लग गई. आगजनी से जीवन दीप समिति, NHM और जननी सुरक्षा योजना के दस्तावेज और बिल बाउचर के जलने की बात सामने आई है. आगजनी के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. आग बुझाने के लिए पीछे के शटर को भी तोड़ा गया.

 



फिलहाल, आगजनी की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सिविल सर्जन ऑफिस अभी जिस तरह से सुर्खियों में है, इसके बाद सवाल खड़े हो गए हैं ? सिविल सर्जन ऑफिस के अफसर ने जांच की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

दरअसल, रात 3 बजे सिविल सर्जन ऑफिस से धुआं उठा. इसके बाद जिला अस्पताल के मरीजों ने स्टाफ को बताया. फिर फायर ब्रिगेड और सिविल सर्जन के अधिकारी-कर्मचारियों को जानकारी दी गई. फिर सिविल सर्जन ऑफिस की बिजली सप्लाई को बंद किया गया और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. फिलहाल, कमरे नम्बर 4 और 3 में रखे जीवन दीप समिति, NHM और जननी सुरक्षा योजना के दस्तावेज और बिल बाउचर के जलने की बात सामने आई है. हालांकि, आगजनी के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!