Kharod News : नगर पंचायत खरौद में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित

खरौद. नगर पंचायत खरौद में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया. यहां शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, सीएमओ सत्यनारायण देवांगन सहित पार्षदगण मौजूद थे.

 



जनप्रतिनिधियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली.

इसे भी पढ़े -  CG Good News : जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, दिसंबर में बेंगलुरु में होगा प्रशिक्षण, चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं जशपुर के युवा...

शिविर में उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, ई-रिक्शा, सिलाई मशीन, केसीसी चेक, ऋण पुस्तिका, एमआर किट, लो विजन किट सहित हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया. इसके साथ ही अन्नप्राशन एवं गर्भवती माताओं को गोदभराई तथा शिशुवती माताओं को पोषण आहार वितरण किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

Related posts:

error: Content is protected !!