Pamgarh Arrest : ऑटोमोबाइल दुकान के गोदाम से बाइक पार्ट्स और ऑयल की चोरी, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने ऑटोमोबाइल दुकान के गोदाम से बाइक पार्ट्स और ऑयल की चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 महिला है. मामले में चोरी की सामग्री को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 49 हजार रुपये है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 303(2), 117(2) के तहत FIR दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Son Murder : पिता की हैवानियत, 5 साल के बेटे की हत्या की, गिरफ्तारी के बाद पहुंचा जेल, आरोपी पिता ने इस तरह बेरहमी से मार डाला... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, पामगढ़ के ऑटोमोबाइल दुकान से बाइक पार्ट्स और ऑयल की चोरी की रिपोर्ट 08 मई को लिखाई गई थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच तो बोरसी गांव के राजकुमार जोगी और चंडीपारा की महिला सोनिया बेगम के साथ मिलकर चोरी की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी राजकुमार जोगी और सोनिया बेगम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : जिले में खाद्य विभाग का फिर छापा, पहरिया में 4 और चाम्पा में 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एक दिन पहले जांजगीर में 2 और चाम्पा में 4 घरेलू गैस सिलेंडर किया गया था जब्त...

error: Content is protected !!