Pamgarh Arrest : वीडियो कैमरा की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का है कैमरा, बाइक भी जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने वीडियो कैमरा की चोरी के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपियों का नाम सुनील खरे और प्रमोद प्रकाश बंजारे है और दोनों ढाबाडीह गांव के रहने वाले हैं. कैमरे की कीमत 2 लाख रुपये है. मामले में चोरी के कैमरा और घटना में प्रयुक्त बाइक की जब्ती की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(3), 305, 3(5) के तहत FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

पुलिस के मुताबिक, भिलौनी गांव निवासी नीलेश बर्मन ने रिपोर्ट लिखाई कि वह कैमरा को लेकर सारंगढ़ रिकोर्डिन के लिए निकला था, तभी पामगढ़ में कपड़ा खरीदने के लिए रुका था और कैमरा बैग को काउंटर पर रखा था, जहां से कैमरे की चोरी हो गई थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर पुलिस ने कैमरा बेचने की फिराक में घूम रहे 2 आरोपी सुनील खरे, प्रमोद प्रकाश बंजारे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. साथ ही, घटना में प्रयुक्त बाइक की भी जब्ती की गई है. पुलिस ने आरोपी सुनील खरे, प्रमोद प्रकाश बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

Related posts:

error: Content is protected !!