JanjgirChampa Thief Arrest : ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली की चोरी, खरीददार सहित 5 आरोपी को गिरफ्तार, आरोपियों में 2 नाबालिग, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली की चोरी के मामले में आरोपी खरीददार सहित 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 आरोपी नाबालिग है. पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रॉली की जब्ती की गई है.

 



पुलिस के मुताबिक, बलौदा के रहने वाले वेदमणी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 6 मई की दरमियानी रातअज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर और ट्रॉली की चोरी कर ली थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच की.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

जांच में बोड़सरा गांव के संदेही हरीश धीवर से पूछताछ की गई, तब अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर और ट्रॉली की चोरी करने की बात सामने आई और सारागांव के रिंकू सिदार के पास ट्रॉली को 70 हजार में बिक्री किया था. मामले में पुलिस ने आरोपी खरीददार रिंकू सिदार के कब्जे से ट्रॉली को जब्त कर लिया है, वहीं आरोपी चोरों के कब्जे से ट्रैक्टर इंजन की जब्ती की गई है.

मामले में खरीददार सहित 5 आरोपी हरीश धीवर, देवेंद्र धीवर और रिंकू सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है, वहीं इस मामले में संलिप्त 2 नाबालिग बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

आरोपी हरीश धीवर, बोड़सरा गांव निवासी है, आरोपी देवेंद्र धीवर उर्फ बाबा अफरीद गांव निवासी है, वहीं आरोपी खरीदार रिंकू सिदार खपरीडीह गांव का रहने वाला है.

error: Content is protected !!