Akaltara Accident : तरौद में स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, घायल स्कूटी सवार व्यक्ति बिलासपुर में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के तरौद में ट्रैक्टर की ठोकर घायल स्कूटी सवार व्यक्ति को इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ BNS की धारा 125 (A), 281 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, तरौद के ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि स्कूटी सवार उसके पिता को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया. इसकी वजह से घायल उसके पिता को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया, जहां बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल का अभी इलाज चल रहा है. मामले में अकलतरा पुलिस ने ठोकर मारने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!