Akaltara Loot : अकलतरा के सुदामा मंदिर के पास स्कूटी सवार अज्ञात 2 बदमाशों ने बुजुर्ग से 22 हजार के सोने की चेन की लूट, केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के वार्ड नंबर 10 के सुदामा मंदिर के पास स्कूटी सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग से 22 हजार रुपये के सोने की चेन की लूट की है. पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ BNS की धारा 304(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, अकलतरा के वार्ड नंबर 10 के हीरालाल साहू ने बताया कि वह सुदामा मंदिर के पास बैठा था. कुछ दूर में 2 स्कूटी सवार व्यक्ति गाड़ी को खड़ा करने के बाद उसमें से एक गमछा बांधे हुए व्यक्ति ने आकर खुद को उसके नाती हिमांशु का दोस्त बताया और गले में पहने 22 हजार के सोने की चेन को लूटकर दोनों बदमाश, लटिया गांव की ओर भाग गए. मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!