Champa Big News : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के कुरदा गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला. चाम्पा तहसीलदार द्वारा 80 लोगों को नोटिस जारी किया था. इसके बाद, बेजाकन्जा हटाने की कार्रवाई की गई. यहां कुछ घरों को तोड़ा गया, वहीं सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ रही और ग्रामीणों ने तोड़फोड़ पर विरोध भी जताया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula : मुलमुला क्षेत्र में फिर हो गई वारदात, लगातार हो रही घटनाएं, दुकान में डेटोनेटर किया गया ब्लास्ट, दुकानदार के पैर में आई चोट, मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल...

दरअसल, कलेक्टर ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाने और अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसी के तहत अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है.

error: Content is protected !!