JanjgirChampa Accident Death : खेत में पलटी बेकाबू कार, 1 युवक की मौत, अन्य 4 युवकों को आई चोट, बिर्रा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के नकटीडीह गांव में तेज रफ्तार कार खेत में जाकर पलट गई. पेट्रोल पंप से निकलते वक्त यह हादसा हुआ. हादसे में 1 युवक शंकर केंवट की मौत हुई है, वहीं 4 युवक बसंत खूंटे, मनीष केंवट, अनीश महिलांगे और विजय गिर को चोट आई है और चारों घायलों को बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया है. नकटीडीह गांव के सभी युवक हैं. पलटने से कार क्षतिग्रस्त हुई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!