JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह BEO को सस्पेंड किया गया, …इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई… देखिए आदेश…

JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह BEO को सस्पेंड किया गया, …इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई… देखिए आदेश…



जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के बीईओ एमडी दीवान को बिलासपुर कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है. युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची में बीईओ एमडी दीवान ने अनियमितता बरती थी और इस बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर ने कमिश्नर को प्रतिवेदन भेजा था. इसके बाद कमिश्नर ने बम्हनीडीह के बीईओ एमडी दीवान को सस्पेंड कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

दरअसल, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में शिक्षकों ने वरीयता सूची में मनमानी की शिकायत की थी. इस मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने वरीयता सूची का मिलान कराया तो गड़बड़ी सामने आई. इस तरह लापरवाही पर बम्हनीडीह बीईओ एमडी दीवान पर बड़ी कार्रवाई हुई है और बिलासपुर कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!