JanjgirChampa Big News : अकलतरी गांव में डायरिया से फिर 1 युवक की मौत, नहीं थम रहा डायरिया, अब तक 50 से ज्यादा लोग हो चुके हैं डायरिया से प्रभावित

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अकलतरी गांव में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. अकलतरी गांव में डायरिया से फिर 1 युवक की मौत हुई है. उसका बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज चला है. ग्रामीणों के मुताबिक, पहले भी 3 लोगों की मौत डायरिया से हो चुकी है. हालांकि, पहले की मौत को स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बीमारी से होने की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

अकलतरी गांव में अब तक 50 से ज्यादा लोग, डायरिया से प्रभावित हो चुके हैं. अकलतरा के CHC में 6 मरीज भर्ती है. यहां 6 दिनों से डायरिया का प्रकोप है और गांव में कैमल लगाया गया है. डायरिया के मामले बढ़ने के बाद अफसर और जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंच चुके हैं. फिलहाल, अकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है और जिस तरह मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उस लिहाज से स्वास्थ्य विभाग के अफसर गम्भीर नहीं है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!