Sakti Arrest : मंद्रागोढ़ी गांव से 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती पुलिस ने मंद्रागोढ़ी गांव से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी राजेश कुर्रे को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजेश कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, सक्ती पुलिज़ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंद्रागोढ़ी गांव का राजेश कुर्रे, अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी राजेश कुर्रे के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Jagdalpur Police Transfer : 10 TI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... देखिए सूची...

error: Content is protected !!