Sakti Arrest : युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती. सक्ती पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक मयंक चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक मयंक चौहान के खिलाफ BNS की धारा 74 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता युवती ने बताया कि वह सुबह सायकल से काम करने जाती है और शाम को वापस घर आ जाती है. वह दुकान से काम करके वापस घर लौट रही थी और नंदेलीभांठा के पास पहुंची थी कि गौरमुड़ा गांव में बाइक सवार मयंक चौहान ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की. उसके चिल्लाने पर युवक मयंक वहां से भाग गया. इसके बाद, युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने आरोपी युवक मयंक चौहान को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!