Sakti FIR : चारपारा गांव में युवक से 3 लोगों ने मिलकर की मारपीट, नगरदा थाना में केस दर्ज

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के चारपारा गांव में युवक से 3 लोगों ने मिलकर मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, सकरेली गांव के धरम सिंह कंवर ने बताया कि चारपारा गांव में उसकी 4 डिसमिल जमीन है. वह आरआई, पटवारी, कोटवार के साथ जमीन का सीमांकन कराने आया था. उसी समय रूपसिंह कंवर, लक्ष्मी नारायण कंवर, शंकर कंवर ने आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!