Sheoranarayan Accident Death : दुरपा गांव के मेन रोड में बाइक और बोलेरो में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार एक युवक की मौके पर हुई मौत, घायल दूसरे घायल युवक को बिलासपुर किया गया रेफर, बलौदाबाजार जिले के रहने वाले हैं दोनों युवक

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दुरपा मेन रोड में बोलेरो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत होने से 1 बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. बाइक में सवार एक अन्य युवक को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है. बाइक सवार दोनों युवक, बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के पुलेनी गांव के रहने वाले है.

 



दरअसल, बलौदाबाजार जिले के बाइक सवार युवक कोहिनूर पटेल, मनीराम पटेल, देवरी गांव किसी काम से जा रहे थे. बोलेरो फरसवानी से गिरौदपुरी की ओर जा रही थी. दुरपा गांव के मेन रोड में दोनों गाड़ी में आमने-सामने जोरदार भिड़त होने से बाइक सवार युवक कोहिनूर पटेल की मौके पर मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल मनीराम पटेल को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह की बरसों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल, ₹32.23 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति...

Related posts:

error: Content is protected !!