Sheorinarayan Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में 2 आरोपियों की चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी मंसाराम आशिकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. घटना में शामिल 2 आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है.



दरअसल, मुड़पार गांव के अच्छे कुमार आशिकर और अन्य लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने 25 लाख 25 हजार 3 सौ 99 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 201, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी थी. मामले में पुलिस ने घटना में शामिल फरार 2 आरोपियों गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident : पामगढ़ में मुख्य मार्ग पर ट्रेलर पलटा, केबिन में फंस गया था हेल्पर, ड्राइवर को भी आई चोट, बड़ा हादसा टला...

शिवरीनारायण पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी मंसाराम आशिकर को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!