Akaltara Ambulance Accident : तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार की हालत गंभीर, अकलतरा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मिनी माता चौक में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की हालत गंभीर है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की जुट गई. इधर, मौके पर एम्बुलेंस छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. घटना कारित एम्बुलेंस रायपुर के निजी अस्पताल की बताई जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

जानकारी के अनुसार, तिलई गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र पाल, अकलतरा की ओर जा रहा था, तभी अकलतरा की ओर से आ रही एम्बुलेंस ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दूसरी मां कर्मा एम्बुलेंस के द्वारा घायल को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीत होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. इधर, अकलतरा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!