Janjgir Big News : बिरगहनी गांव की क्रेशर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग, शिकायत के बाद रायगढ़ ऑफिस से खान मंत्रालय की टीम जांच के लिए पहुंची, पहले भी जांच के लिए आई थी टीम… कार्रवाई का अता-पता नहीं, उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बिरगहनी गांव की क्रेशर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग की शिकायत के बाद रायगढ़ ऑफिस से खान मंत्रालय की टीम जांच के लिए पहुंची. यहां डीसीएम श्रीनिवास ने कई खदानों की जांच की. इस दौरान शिकायत करने वाले पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

 



अफसर ने मीडिया से कहा कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई. लोगों से चर्चा की गई और खदानों में ब्लास्टिंग की स्थिति को भी देखा गया. उनका कहना है कि वे अपनी रिपोर्ट खान मंत्रालय को भेजेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

आपको बता दें, बिरगहनी गांव में 12 से ज्यादा क्रेशर खदान है, जहां रोज हैवी ब्लास्टिंग होती है और ब्लास्टिंग से घरों में दरारें आ गई है. घर बनते ही टूट जाते हैं. ब्लास्टिंग से लोग बरसों से परेशान हैं. खदान संचालकों पर कार्रवाई नहीं होती. जांच की औपचारिकता निभाई जाती है. इस वजह से क्रेशर संचालकों की मनमानी जारी और ब्लास्टिंग नहीं रुक रही है. कार्रवाई नहीं होती, ऐसे में जांच पर सवाल उठना लाजिमी है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!