Akaltara Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी लोकेश बंजारे को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश बंजारे के खिलाफ BNS की धारा 74, पॉक्सो एक्ट 8 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपी कोटमीसोनार गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता दोपहर के समय अकेली थी. इसी सूनेपन का फायदा उठाकर कोटमीसोनार का लोकेश बंजारे ने छेड़छाड़ करने लगा, इस पर नाबालिग पीड़िता की जोर से चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया. आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने कोटमीसोनार गांव से आरोपी लोकेश बंजारे को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!