Akaltara Loot : रास्ता रोककर लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी युवक गिरफ्तार, 4 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगोर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने रास्ता रोककर लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी लाकेश्वर वैष्णव उर्फ सूरज, चंदन उर्फ दामेश वैष्णव के खिलाफ BNS की धारा 309 (4), 3(5), 310(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, किरारी के नारद कुमार कश्यप ने बताया कि तरौद रोड के पास अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक और मोबाइल को लूट कर भाग गए. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी. पुलिस ने फरार 2 आरोपी लाकेश्वर वैष्णव उर्फ सूरज, चंदन उर्फ दामेश वैष्णव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!