Chandrapur News : कोतरीनाला के पास अज्ञात व्यक्ति की फांसी पर लटकी मिली लाश, पोस्टमार्टम से होगा मौत का खुलासा, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

सक्ती. चंद्रपुर के कोतरीनाला के पास अज्ञात व्यक्ति की फांसी पर लटकी लाश मिली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि चंद्रपुर के कोतरीनाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति की साड़ी से फांसी पर लटकी लाश मिली है. पुलिस ने लाश को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. मृतक व्यक्ति की पहचान करने आसपास के थाना क्षेत्र में सूचना दे दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!