Janjgir Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को आबकारी विभाग की टीम ने खोखरा गांव से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को जांजगीर की आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी महिला के कब्जे से 48 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया है.



दरअसल, जांजगीर के आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खोखरा गांव में एक महिला, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रही है. सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी और आरोपी महिला साधिन बाई के कब्जे से 48 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी महिला साधिन बाई के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!