Champa News : कांग्रेस के द्वारा चांपा के विद्युत मंडल कार्यालय का किया गया घेराव, बिल को जलाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ की नारेबाजी

जांजगीर-चाम्पा. चांपा में कांग्रेस के द्वारा बिजली दर में वृद्धि करने को लेकर विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया और बिजली बिल को कार्यालय के पास जलाकर विष्णुदेव सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. इस दौरान नगर पालिका चाम्पा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 



यहां नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने बताया कि बिजली दर में भाजपा सरकार के द्वारा वृद्धि की गई है. इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया और बिजली बिल को जलाया गया. फिर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. बाद में, विद्युत मण्डल के ईई एके भारद्वाज और जेई महेश जायसवाल को ज्ञापन सौंपा गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!