Janjgir-Champa Big Update : लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर, रिंगनी और बिलारी नाला के पुल के ऊपर बह रहा पानी, 48 घण्टे से आवागमन बंद

जांजगीर-चाम्पा. जिले में लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर है और कई मार्ग बंद होने से दर्जनों गांवों का सम्पर्क टूटा हुआ है. शिवरीनारायण क्षेत्र के रिंगनी-कुकदा के नाला के पुल के ऊपर 48 घन्टे से पानी बह रहा है, जिससे शिवरीनारायण-जांजगीर मार्ग बंद है. इसी तरह बिलारी गांव के नाला भी उफान पर है और पुल के ऊपर 2 फ़ीट पानी बह रहा है. इससे राहौद-सलखन मार्ग पर आवागमन बंद है. बाढ़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और रिंगनी, बिलारी नाले पर होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रेल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक, श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की जानकारी

error: Content is protected !!