Janjgir News : पुरानी बस्ती में नागपंची के अवसर पर ‘नगमत’ का हुआ आयोजन, …ये बड़ी मान्यता… दशकों से चली आ रही परम्परा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुरानी बस्ती में नागपंची के पावन अवसर पर नगमत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह परंपरा दशकों से चली आ रही है और लोग, कीचड़ में सांप की तरह लोट मारते है. लोगों का कहना है कि सर्पदंश से बचाव और अच्छी फसल के लिए हर साल नगमत आयोजित किया जाता है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और पुरानी परम्परा को निभाते हुए नगमत का आयोजन किया. जांजगीर की पुरानी बस्ती में दशकों से नगमत की परम्परा निभाई जा रही है और लोगों को नागपंचमी पर होने वाले नगमत का साल भर इंतजार रहता है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!