JanjgirChampa Big News : उफनते नाला के पुल को पार करते कार समेत बहा सवार, स्थानीय युवकों के सहयोग से बचाया गया, मौके पर पहुंची पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के रिंगनी नाला के पुल पर 2 फ़ीट पानी बह रहा था, जिसे रात्रि के वक्त पार करते कार समेत सवार बह गया. यहां कार सवार ने कार से बाहर निकलकर पेड़ पर चढ़ गया और फोन से परिजन को सूचना दी. फिर पुलिस को जानकारी दी गई और मौके पर पुलिस के साथ DDRF की टीम पहुंची. यहां स्थानीय युवकों के सहयोग से कार सवार को बचाया गया. करीब 1 घण्टे के रेस्क्यू के बाद कार सवार को उफनते नाला से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

दरअसल, परमेश्वर मानिकपुरी नाम का युवक, शिवरीनारायण से चाम्पा जा रहा था. वह रिंगनी नाला के पास पहुंचा तो पुल से 2 फ़ीट ऊपर पानी बह रहा था. रात्रि के वक्त होने के बाद भी उसने पानी से भरे पुल को पार करने की कोशिश की और फिर कार समेत बह गया. इस दौरान वह बहते वक्त कार से बाहर निकला और पेड़ को पकड़ लिया. फिर पेड़ के ऊपर चढ़कर परिजन को फोन किया. यहां सूचना के बाद पुलिस, DDRF की टीम पहुंची और स्थानीय युवकों के सहयोग से कार सवार को रेस्क्यू कर बचाया गया.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!