Janjgir Thief Gang : चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे 4 आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपियों से 4 बाइक जब्त, अकलतरा के रहने वाले हैं चारों आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से 4 बाइक को जब्त किया है और गिरफ्तार आरोपी रवि निर्मलकर, निकेश निषाद, सुमित सतनामी, मुकेश चौबे के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305 ( A) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार चारों आरोपी, अकलतरा क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, पचरीदल्हा गांव के चंद्रकुमार पटेल ने बताया था कि उसकी बाइक कोई अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और पतासाजी में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

आरोपी, चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तब अकलतरा पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और 4 बाइक को जब्त किया है, जिसमें 1 बाइक कोरबा और 1 बाइक को पचरीदल्हा से आरोपियों ने चोरी की थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!