Kharod News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन सेवा केंद्र खरौद में ज्ञान योग की हुई क्लास

खरौद. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन सेवा केंद्र खरौद में ज्ञान योग की क्लास एवं पवित्र ब्रह्मा भोजन रखा गया। इन्दौर जोन के धार्मिक प्रभाग के जोनल कोआर्डिनेटर राजयोगी ब्रह्माकुमार नारायण भाई जी द्वारा ज्ञान योग की अनुभव युक्त क्लास कराई गई। अपने दिव्य प्रवचन में आपने बताया कि जीवन में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।हर समस्या अपना समाधान और शिक्षा स्वतः लेकर आती है। हमें किसी भी बात में घबराना नहीं चाहिए,धीरज और साहस में रहकर परिस्थितियों को हंसते-हंसते पार करना चाहिए। जितना हो आत्मिक स्थिति का अभ्यास करना है और परमात्मा शिव की याद में रह कर व्यवहार करना है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : रेलवे स्टेशन नैला में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिलाई स्वच्छ शहर की शपथ

भगवान भोलेनाथ की कृपा, आशीर्वाद हम सब पर हमेशा रहती है।शिवबाबा द्वारा ज्ञान मुरली का निरन्तर अध्ययन,मनन चिंतन करने से आत्मा में शक्ति और हिम्मत आती है। जिससे बड़े से बड़े कठिनाइयों में विजय प्राप्त होती है।आप वरदनी मूर्त, विजयी रतन हैं। कभी भी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। हमेशा श्रेष्ठ मत का पालन करना चाहिए। सर्व प्रथम खरौद सेवाकेंद्र की संचालिका ब्र कु मंजू दीदी ने स्वागत भाषण दिया, और सबका सम्मान किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय संचालिका ब्र कु रमा दीदी ने अनुभव युक्त प्रवचन में आपने क्षेत्र में ईश्वरीय सेवाओं का विस्तार से वर्णन किया। आपने बताया कि पूरे गांव गांव में सेवा केन्द्र की शाखाएं खोलने का कार्य किया जा रहा है।हमारा लक्ष्य है कि हर मानव जीवन में सुख शांति समृद्धि व निरोगी बनकर रहे। छोटे बच्चों ने स्वागत गीत नृत्य प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

डॉ. कृष्णा भाई जी अपने जीवन में ज्ञान योग के अनुभवों से लाभान्वित किया। सभी बहनों द्वारा परमात्मा शिव जी को ब्रह्माभोजन का भोग स्वीकार कराया गया।अन्त में उपस्थित सभी भाई बहनों ने पवित्र ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया। आदरणीय राजयोगी नारायण भाई जी ने सभी ब्रह्मा वत्सों को बाबा की टोली प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में खरौद, रिंगनी, धरदेई,राहौद, नरियरा, पामगढ़, पकरिया, मल्हार एवं समस्त गीता पाठशाला के भाई बहनें उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!