Korba Big News : चाकू की नोक पर लूट की कोशिश, वारदात से पहले ही पुलिस ने धरदबोचा, थोड़ी सी चूक से जा सकती थी जान… फिर…

कोरबा. राजेंद्रप्रसाद नगर चाकू की नोक पर लूट की कोशिश की गई. इस घटना में महिला को चोट भी आई है, वहीं आरोपी द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा.



दरअसल, कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेन्द्रप्रसाद नगर में जब सास-बहु घर पर थे, तब अचानक एक बदमाश घर में घुस गया और गले पर चाकू अड़ाकर रुपये की मांग करने लगा. इस घटना से घर में मौजूद दोनों सास-बहू, हैरान और भयभीत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : किसानों से किराए के ट्रैक्टर को लेकर धोखाधड़ी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद मोबाइल बंद करके हो जाता था फरार, आरोपी के कब्जे से 20 लाख के 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली जब्त

जब आरोपी घर में घुसा, तब महिला फोन पर अपने रिश्तेदार से बात कर रही थी. इस घटना से उसका मोबाइल नीचे गिर गया और आरोपी द्वारा डराकर रुपये की मांग करने वाली बात को रिश्तेदार ने सुन लिया. अनहोनी की आशंका से उसने घर के सदस्य, पड़ोसी और पुलिस को सुचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और आरोपी को वारदात से पहले ही धर दबोचा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

यह घटना किसी फिल्म की सिन से कम नहीं था, वहीं आरोपी ने लूट की वजह अपने बेटे का इलाज करने की बात बताया था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया है और पूछताछ जारी है.

error: Content is protected !!