Korba Murder Arrest : पंचायत सचिव पति ही निकला हत्यारा, 3 महीने पहले से बना रहा था पंचायत सचिव पत्नी की हत्या की योजना, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस… डिटेल में पढ़िए…

कोरबा. ग्राम पंचायत बांगो की सचिव की अधजली लाश मिलने के मामले में पति अभिनेक लदेर ही हत्यारा निकला है. पति ने ही हत्या कर शव को जला दिया था. खुलासे के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में बांगो ग्राम पंचायत की सचिव सुषमा खुसरो का शव जला हुआ मिला था. यहां परिजन ने हत्या कर शव को जलाने की बात कही थी. इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या कर शव को जलाने का खुलासा हुआ. इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर पंचायत सचिव पति अभिनेक लदेर को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके चलते उसने 3 महीने पहले ही योजना बना ली थी. 22 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और आरोपी ने चुनरी से मुंह बांध कर तकिए से मुंह दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. फिर साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी पति ने शव को जला दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

फिलहाल, पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!