Akaltara Bike Thief : घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र में पचरीदल्हा गांव में घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 306 (A), 331(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पचरीदल्हा गांव के चंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक को घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी घर के अंदर चला गया था. बाद में आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोर ने बाइक की चोरी कर ली थी. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!