Sakti Big News : शराब के नशे में स्कूल में घुसकर युवक ने गाली-गलौज कर सहायक शिक्षक को दी धमकी, शासकीय कार्य में किया बाधा उत्पन्न, युवक के खिलाफ मालखरौदा थाना में केस दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में घुसकर युवक उमेश यादव ने गाली-गलौज कर सहायक शिक्षक को धमकी दी है. पुलिस ने मामले में धमकी देने वाले युवक BNS की धारा 132, 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

पुलिस के मुताबिक, सेंदुरस गांव के शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक प्रमोद सूर्यवंशी ने बताया कि युवक उमेश यादव, शराब पीकर स्कूल के अंदर घुस गया था और शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना किया तो जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल, मामले में मालखरौदा पुलिस ने शराब के नशे में शिक्षक को धमकी देने वाले उमेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!