Sakti Accident Death : वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, 2 युवक की हालत गम्भीर, चन्द्रपुर क्षेत्र का मामला

सक्ती. चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लटेसरा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया. हादसे में 1 युवक की मौत हुई है, वहीं 2 युवकों की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. सबसे बड़ी बात अज्ञात के टक्कर से बाइक में भीषण आग लग गई और बाइक जलकर खाक हो गई है. तीनों युवक कोरबा जिले के रहने वाले हैं और वे चंद्रपुर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले से 3 युवक चंद्रपुर मंदिर दर्शन करने पहुंचे, फिर वापस लौट रहे थे. तभी लटेसरा पुल के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. फिलहाल, अज्ञात वाहन की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!