Janjgir Big News : डिजिटल अरेस्ट, बदमाशों ने मनी लांड्रिंग में नाम आने को लेकर डराया, फिर 32 लाख 54 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिया… पुलिस ने दर्ज किया FIR… रिटायर्ड क्लर्क हुआ डिजिटल अरेस्ट का शिकार…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. बदमाशों ने मनी लांड्रिंग में नाम आने का डर दिखाकर रिटायर्ड क्लर्क तुषारकर देवांगन से 32 लाख 54 हजार की बड़ी ठगी की है. बदमाशों ने वाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर डराया और डरने के बाद 6 किस्तों में राशि को 4 खातों में ट्रांसफर कर दिया. ठगी के बाद सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराया गया है. इसके बाद, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

दरअसल, जांजगीर का तुषारकर देवांगन, 2022 में क्लर्क पद से रिटायर्ड हुआ था. अभी 3 जुलाई को उसके पास कॉल आई और उसे बदमाशों ने मनी लांड्रिंग में नाम आने और खाते की जांच कराने का डर दिखाया. इस दौरान डिजिटल अरेस्ट करने को लेकर धमकाया तो रिटायर्ड क्लर्क तुषारकर देवांगन डर गया और उसने 6 किस्तों में 32 लाख 54 हजार रुपये को 4 खातों के ट्रांसफर कर दिया. इस तरह जीवन भर की पूंजी एक ही झटके में खत्म हो गई. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!