Sakti Rape Arrest : घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी बलबीर उरांव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ 376(2)(n), 506(B), एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, नंदेलीभाठा गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, सक्ती थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि नंदेलीभाठा गांव का युवक बलबीर उरांव, उसके घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है. जांच के दौरान सक्ती पुलिस ने नंदेलीभाठा गांव से आरोपी बलबीर उरांव को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!