Baloda Arrest : शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर मारपीट करने का मामला, 1 नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 1 नाबालिग बालक सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी सूरज पाटले और विजय बघेल को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है, वहीं नाबालिग बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया है. दोनों आरोपी पनोरापारा के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को सिंघरीपारा निवासी दिलीप कुमार यादव, बुडगहन गांव जा रहा था और देसी शराब दुकान के पास रोड के किनारे खड़ा था, तभी आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए रुपए की मांग की. जब रिपोर्टकर्ता ने रुपए नहीं दिए तो आरोपी तैश में आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की और आरोपी सूरज पाटले, विजय बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है, वहीं नाबाकिग बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!