Janjgir : अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, अजा वर्ग को साधने की बड़ी कोशिश, …ये लिए गए बड़े फैसले…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला पंचायत के सभाकक्ष में सीएम विष्णुदेव साय ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक ली. यहां डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, लखन देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष खुशवंत साहेब समेत सांसद, कई विधायक मौजूद थे. बैठक में कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हुए.

 



मीडिया से बात करते सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बैठक में प्राधिकरण के बजट को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ किया गया है. गिरौदपुरी के विकास के लिए 2 करोड़ स्वीकृत किया गया है. अजा छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी के लिए 50 लाख का बजट तय किया गया है. 5 छात्रों को पायलट बनाने भी पहल की जाएगी. साथ ही, जैतखाम, लकड़ी और कांक्रीट से बनाया जा सकता है, यह तय किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big Update : शिवरीनारायण के शबरी सेतु से 4 दिनों बाद अब आवागमन शुरू हुआ, महानदी में बाढ़ के बाद बंद था ब्रिज, भारी वाहनों पर अभी भी रोक...

आपको बता दें, अजा बाहुल्य वाला क्षेत्र है जांजगीर-चाम्पा, जहां सीएम ने बड़ी बैठक की और इस वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया और बैठक में जो फैसले लिए, उसके बाद अजा वर्ग गदगद है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

Related posts:

error: Content is protected !!